1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जूता व्यापारी की पत्नी का शव जंगल में मिलने से सनसनी

जूता व्यापारी की पत्नी का शव जंगल में मिलने से सनसनी

यूपी के आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र से लापता व्यापारी की पत्नी का शव ककरेठा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की गर्दन और पेट पर चाकुओं के निशान थे।

By Rajni 

Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र से लापता व्यापारी की पत्नी का शव ककरेठा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की गर्दन और पेट पर चाकुओं के निशान थे। महिला बुधवार से लापता थी।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

जूता व्यापारी उदित बजाज ने बुधवार शाम थाना सिकंदरा में अपनी पत्नी अंजलि बजाज के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस को जूता व्यापारी ने बताया था कि बुधवार दोपहर से ही उसकी पत्नी का फोन नहीं मिल रहा है। वह उसको साथ लेकर सिकंदरा क्षेत्र स्थित वनखंडी महादेव मंदिर गए थे।

मंदिर पर पत्नी को छोड़ने के बाद उन्हें बेटी को कहीं से लेकर घर छोड़ना था। पत्नी को वनखंडी छोड़कर वह बेटी को लेने चले गए। वह आधे रास्ते में पहुंचे थे कि उनके पास बेटी का फोन आ गया कि वह घर पहुंच गई है। इसके बाद वह पत्नी को लेने वापस लौटे, तो वह नहीं मिली।

DCP विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार रात महिला का शव जंगल में मिला। महिला के पति ने लापता होने की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। मामले में महिला की बेटी और उसके प्रेमी की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com