पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
हर बार की तरह इस बार भी बाबा सिदकी की इफ्तार पार्टी हुई मशहूर. कई बड़े सितारों ने शिरकत की. वहीं कई टीवी ऐक्ट्रस ने भी अपना जलवा बिखेरा. कोरोना के बाद से ये दूसरी इफ्तार पार्टी रही. जिसे काफी ज़श्न के साथ मनाया गया.
किस-किस ने की शिरकत
पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट
ट्रोल का भी करना पड़ा सामना
वहीं कुछ सेलिब्रिटीज को भी किसी न किसी वजह से ट्रोल भी किया गया. जिसमें सबसे पहला नाम है ‘किसी का भाई किसी की जान’ की लीड ऐक्ट्रस पूजा हेगड़े. जो ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी में दिखाई दी. पर उनके बैकलैस ब्लाउज और डीप नैक पर लोगों ने ट्रोल किया. कहा की इफ्तार पार्टी में कोई ऐसे कपड़े पहन कर आता है.
वहीं सना खान भी अपने पति अनस के साथ इफ्तार पार्टी में पहुंची. जिस दौरान का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल सना खान इन दिनों प्रेग्नेंट चल रही हैं. और इफ्तार पार्टी से उनके पति उन्हें हाथ पकड़ कर तेज-तेज ले जाते हुए नज़र आये. जिसके बाद वो काफी थकती हुई नज़र आयी. उन्होने फिर हारकर कहा की, अब मैं नहीं चल सकती. इस पर उनके पति का ये विहेवियर देखकर लोगों को उनपर खूब गुस्सा आया. और बहुत बुरा-भला भी कहा.
पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम
जिसको लेकर सना को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी और कहा की, ऐसा कुछ नहीं है मेरी तबियत ठीक नहीं लग रही थी. इसलिए वो मुझे जल्दी से गाड़ी में ले जाना चाह रहे थे. ड्राइवर से भी नहीं हो पा रहा था. आप लोग जैसा सोच रहे वैसा कुछ नहीं है.
‘द कपिल शर्मा शो’ के कलाकार कपिल के साथ-साथ कीकू शारदा और सुमोना चक्रवरती भी दिखाई दीं. वहीं सुनील ग्रोवर भी अलग अंदाज में दिखे. बिग बॉस की सबसे पॉपुलर जोड़ी प्रियंका-अंकित और तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भी साथ पहुंच कर अपने जलवे बिखेरे.
पढ़ें :- वीकेंड पर 'Hanuman Ansh' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'