1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और डिप्टी CM केशव मौर्य हुए शामिल

अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और डिप्टी CM केशव मौर्य हुए शामिल

Prayagraj : प्रयागराज में अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह हुआ। यह इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।✍️Shoebrizvi

By HO BUREAU 

Updated Date

Prayagraj : प्रयागराज में अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह हुआ। यह इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अशोक सिंघल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही अशोक सिंघल के जीवन के सभी पहलुओं को पर्दे पर दिखाया गया।

पढ़ें :- 'भारत की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत...', CM योगी का बयान

इसके उपरांत यमुना पुरी महा निर्वाणी अखाड़े के महामंत्री के रूप में बोलते हुए कहा कि 1992 में अशोक जी के आह्वान उनके नेतृत्व को देखकर मैं राम जन्मभूमि आंदोलन में निकला और फिर घर वापस नहीं आया,अशोक सिंघल जी ने राम के बारे में नव चेतना समाज में फैलाई। अशोक सिंघल के कारण युवाओं में आध्यात्मिक मानसिक विकास का कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि अशोक के हिंदू समाज और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। वह अमर पुरुष थे। आगे भी उनका जन्म धर्म कार्य के लिए होगा, मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने उनके जीवन के विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रयागराज अशोक सिंघल जी की कर्मभूमि रही है। महावीर भवन उनके घर रहा है। संघ के सरसंघचालक रज्जू भैया से उनके पारिवारिक संबंध थे।

✍️Shoebrizvi

Disclaimer

पढ़ें :- CM योगी का जनता दरबार, लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले - पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com