मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के गोविंद नगर में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां पिता ने लड़के के अनपढ़ होने के चलते अपनी लड़की की शादी करने से इंकार कर दिया है। इसके चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
दरअसल, कटघर थाना इलाके के गोविंद नगर मोहल्ले में रहने वाला युवक हलवाई का काम करता है। जिसका एक लड़की से प्रेमप्रसंग हो गया था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने घर भी इस बात की जानकारी दी।
जब बात आगे बढ़ाने के लिए लड़की के घरवाले लड़के के घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि लड़का अनपढ़ है और उसने अपनी स्कूलिंग भी नहीं की है। इसी बात के चलते लड़की वालों ने रिश्ते से इंकार कर दिया। क्योंकि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी है। जिसके बाद युवक ने अपनी पसंद की दुल्हन न मिलने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।