शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया। यह देख लोग दहल गए। युवती ने एक नवनिर्वाचित पार्षद के पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि कुएं पर पूजा-पाठ को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस उसके भाई को थाने ले गई थी। इससे गुस्साई बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मामला शाहजहांपुर के मोहल्ला फत्तेपुर रेती का है।
मोहल्ले की 30 वर्षीय सरोज ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। हद तो तब हो गयी जब उसका भाई वीडियो बनाता रहा। युवती को जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।