Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभलः कांस्टेबल ने घर में फांसी लगा कर दी जान

संभलः कांस्टेबल ने घर में फांसी लगा कर दी जान

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में एक कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुरुआती जांच में कांस्टेबल की पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की बात बताई है। पत्नी भी पुलिस में कांस्टेबल है।

पढ़ें :- हाथरस कांडः भगदड़ में कासगंज के नौ लोगों की भी मौत, परिजनों में कोहराम

घटना संभल कोतवाली के मौहल्ला दुर्गापुरी की है। वह यह़ां एक मकान में किराए पर रहता था। जनपद में न्यायालय की सुरक्षा में कांस्टेबल की तैनाती थी। पुलिस ने परिजनों को बुला कर शव को पीएम को भेजा है।

कांस्टेबल के दादा ने बताया कि उनके पौत्र का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज मांगने की अधिकारियों से शिकायत कर रखी थी। इसी बात से वह परेशान रहता था।

Advertisement