Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘सिर्फ वैभव को मौका देने के लिए किसी को ड्रॉप नहीं कर सकते’ : सितांशु कोटक

‘सिर्फ वैभव को मौका देने के लिए किसी को ड्रॉप नहीं कर सकते’ : सितांशु कोटक

By HO BUREAU 

Updated Date

भारत और आयरलैंड के बीच दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार (26 जून) से होने जा रहा है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। वैभव को अंतिम एकादश में शामिल करने को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान सामने आया है। सितांशु कोटक का कहना है कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए टीम मैनजमेंट किसी को ड्रॉप नहीं करेगा।

पढ़ें :- इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट खोकर बनाए 333 रन

 

सितांशु कोटक ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बैटिंग कोच ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें खुद की काबिलियत दिखाने के पर्याप्त मौके मिलेंगे। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए हमें किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए जो पहले से ही रन बना रहा हो। यह भी सही नहीं होगा।” बैटिंग कोच ने आगे कहा, “जाहिर है कि यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। हम इस मैच में क्या करने का प्लान बनाते हैं। यह एक अलग बात है। हालांकि, मुझे लगता है कि किसी को मौका देने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ गलत करने के बीच बहुत पतली लाइन होती है।” हालांकि, सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने वैभव को एक लाजवाब खिलाड़ी बताया।

 

वैभव सूर्यवंशी को खुलकर खेलने की आजादी मिली हुई है : सितांशु कोटक

सितांशु ने आगे कहा, “जो खिलाड़ी बीसीसीआई सिस्टम से अंडर 19, भारत ए और एमर्जिंग टूर्नामेंट खेलकर आया है, वो काफी हद तक भारतीय टीम के कल्चर को समझता है। तो ऐसा नहीं है कि उनके लिए बहुत कुछ अलग है। हालांकि, हमने उन्हें आनंद लेने की सलाह दी है। इसके साथ ही हमने उन्हें कहा है कि वह जो भी पूछना या बताना चाहें, वो बता सकते हैं। ” उन्होंने कहा कि इस स्तर के खिलाड़ियों में आमतौर पर परिपक्वता, सही फैसले लेने की क्षमता और खेलने का इरादा बहुत अच्छा होता है। कोच के अनुसार, सबसे जरूरी बात यह है कि वैभव को यह महसूस होना चाहिए कि वह टीम का अहम हिस्सा हैं और उन्हें दूसरी टीमों की तरह इस टीम में भी खुलकर खेलने की आजादी मिली हुई है। ऐसा माहौल होना टीम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- रायन कुक ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा

 

Edited by : Ankit Singh

 

देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement