1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. श्रेयस अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड टी20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी: चेतेश्वर पुजारा

श्रेयस अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड टी20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी: चेतेश्वर पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि अय्यर की बल्लेबाजी तय करेगी कि टी20 की राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी कितनी सफल रहती है। बल्लेबाजी में ही उनकी असली परीक्षा होगी। उन्हें मिडिल ऑर्डर में खुद को साबित करना होगा। भारतीय टी20 कप्तान के रूप में अय्यर की पारी की शुरुआत निराशाजनक रही है।

By HO BUREAU 

Updated Date

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि श्रेयस अय्यर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है, लेकिन सीरीज में उनकी बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा होगी।इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज से पहले पुजारा ने कहा, “भारतीय टीम में जमे-जमाए टॉप ऑर्डर की मजबूती के कारण वैभव सूर्यवंशी के तुरंत डेब्यू करने की संभावना नहीं है।”

पढ़ें :- इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराया

 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज पुजारा ने कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बनना श्रेयस अय्यर के लिए मुश्किल होने वाला है। इसमें कोई शक नहीं है। बेहतर व्हाइट-बॉल पिचों के साथ भी, इंग्लिश कंडीशन में खेलना एक अलग तरह की चुनौती है। श्रेयस पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह दो साल के अंतराल के बाद भारतीय टीम के लिए टी20 खेल रहे हैं। उनके सामने कड़ी चुनौती है।”

 

एक कप्तान के तौर पर, मुझे उन पर कोई शक नहीं है : चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने चुनौतियों के बावजूद अय्यर के नेतृत्व पर भरोसा जताया और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी हालिया सफलता की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “एक कप्तान के तौर पर, मुझे उन पर कोई शक नहीं है। उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ बहुत अच्छा काम किया है, इसीलिए उन्हें यह भूमिका दी गई है। वह टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं और अपने खिलाड़ियों को आजादी देते हैं। अय्यर की बल्लेबाजी तय करेगी कि टी20 की राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी कितनी सफल रहती है। बल्लेबाजी में ही उनकी असली परीक्षा होगी। उन्हें मिडिल ऑर्डर में खुद को साबित करना होगा। भारतीय टी20 कप्तान के रूप में अय्यर की पारी की शुरुआत निराशाजनक रही है।

पढ़ें :- एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी

 

भारतीय टीम को अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है। टीम इंडिया को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला बुधवार को रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) से डरहम में खेला जाएगा।

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के हेड कोच ने पद से दिया इस्तीफा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com