1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिपाम्ला टी20 ट्राई-सीरीज से हुए बाहर, सिमेलाने को मिली टीम में जगह

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिपाम्ला टी20 ट्राई-सीरीज से हुए बाहर, सिमेलाने को मिली टीम में जगह

Cricket : क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुथो सिपाम्ला नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ चल रही टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

Cricket : क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुथो सिपाम्ला नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ चल रही टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। सिपाम्ला को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट  के कारण इस सीरीज से बाहर होना पड़ा है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने को सिपाम्ला की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

पढ़ें :- उमरजई-नबी ने संभाली अफगानिस्तान की डूबती नैया, भारत को 157 रन का टारगेट

सिपाम्ला को यह चोट मेजबान नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के शुरुआती मैच के दौरान लगी थी, जहां वे सिर्फ 9 गेंदें ही फेंक पाए थे और फिर दर्द के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद 28 वर्षीय सिपाम्ला जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रोटियाज टीम की ओर से दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे। मेडिकल स्टाफ उनकी मांसपेशियों में खिंचाव की गंभीरता का आंकलन कर रहा था।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बयान जारी करते हुए कहा, “डीपी वर्ल्ड लायंस के तेज गेंदबाज लुथो सिपाम्ला बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ बाकी टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट शुक्रवार को नामीबिया के खिलाफ पहले मैच में अपने दूसरे ओवर के दौरान गेंदबाजी करते हुए लगी थी। हॉलीवुडबेट्स डॉल्फिन्स के ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने को उनकी जगह शामिल किया गया है।”

ग्रोइन इंजरी (जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट) के कारण टीम के नामीबिया रवाना होने से पहले ही बैटिंग ऑलराउंडर जेसन स्मिथ के बाहर होने के बाद सिपामला ट्राई-सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। उस समय चयन समिति ने स्मिथ की जगह किसी और खिलाड़ी को न चुनने का फैसला किया था।

यह चोट एक मुश्किल इंटरनेशनल कैलेंडर से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ती फिटनेस चिंताओं को और बढ़ाती है। प्रमुख तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वे सर्दियों की कंडीशनिंग ट्रेनिंग के दौरान लगी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से अभी भी उबर रहे हैं।

पढ़ें :- शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 एशिया कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

साउथ अफ्रीका को ट्राई-सीरीज में अभी दो और राउंड-रॉबिन मैच खेलने हैं, और अगर वे फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं तो तीसरा मैच खेलने की भी संभावना है। टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका को नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- टी20 सीरीज: अफगान कप्तान का खुलासा, बुमराह का सामना करने के लिए टीम के पास 'खास प्लान'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com