मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
खेल

भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे में शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ कप्तान गिल का नाम

Desk

IND vs WI 2nd ODI : टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है। इसी के साथ वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

IND vs WI 2nd ODI : भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे में शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ कप्तान गिल का नाम
IND vs WI 2nd ODI : भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे में शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ कप्तान गिल का नाम
शेयर करें

IND vs WI 2nd ODI : टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है। इसी के साथ वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। कप्तान गिल ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान सिर्फ 62 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले, गिल ने 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 110 रन की पारी खेली थी। 17 जून को गिल अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन की तूफानी पारी खेल चुके थे।

भारतीय सरजमीं पर लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में एबी डिविलियर्स और विराट कोहली संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने भारत में लगातार 4-4 वनडे मुकाबलों में शतक लगाए हैं। गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल के अलावा, केएल राहुल साल 2023 में नीदरलैंड के विरुद्ध 62 गेंदों में शतक जमा चुके थे।

इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जयपुर में सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग (60 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड, साल 2009) और विराट कोहली (61 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2023) का नाम क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर भी हैं।

बुधवार को गुवाहाटी में जारी मुकाबले में मेहमान वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जॉन कैंपेबल (101), कप्तान शाई होप (104) और आमिर जंगू (114) ने शतक जड़े। भारत की तरफ से गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट हाथ लगे। इसके जवाब में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत की मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 25.1 ओवरों की समाप्ति तक 251 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। गिल के साथ रोहित भी अपना शतक पूरा कर चुके हैं।

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें