1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ‘सोनल दिनुषा का प्रदर्शन बेहद खास’, गौतम गंभीर ने की श्रीलंकाई खिलाड़ी की तारीफ

‘सोनल दिनुषा का प्रदर्शन बेहद खास’, गौतम गंभीर ने की श्रीलंकाई खिलाड़ी की तारीफ

Cricket : कहते हैं कि कामयाबी का असल मजा तब है, जब आपका विपक्षी भी आपकी प्रशंसा करने के लिए मजबूर हो जाए।

By HO BUREAU 

Updated Date

Cricket : कहते हैं कि कामयाबी का असल मजा तब है, जब आपका विपक्षी भी आपकी प्रशंसा करने के लिए मजबूर हो जाए। भारत और श्रीलंका के बीच हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा का प्रदर्शन ऐसा ही रहा। अपने दम पर कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की हार टालने वाले दिनुषा ने 4 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया।

पढ़ें :- 503/9 के स्कोर पर भारत की पहली पारी घोषित, दूसरे दिन श्रीलंका ने सिर्फ 8 रन पर गंवाए 2 विकेट

सोनल दिनुषा के यादगार प्रदर्शन की भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जमकर प्रशंसा की है। गंभीर ने एक्स पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में चरित्र, सब्र और मेंटल टफनेस की जरूरत होती है जो हमारे लड़कों ने दिखाई है। सोनल दिनुषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास सलाम।”

बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनुषा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में दूसरे टेस्ट में अकेले ही इंडिया की जीत की कोशिश को नाकाम कर दिया। गुरुवार को ड्रॉ के रूप में समाप्त हुए टेस्ट में दिनुषा ने दोनों पारियों में शतक लगाया था। दिनुषा ने चार पारियों में 420 रन बनाए, इसमें तीन शतक शामिल हैं।

इस युवा बल्लेबाज ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गाले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 100 और 84 रन बनाए थे। कोलंबो में टेस्ट की दोनों पारियों में दिनुषा ने 103 और नाबाद 133 रन बनाए थे। कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में दिनुषा की 264 गेंदों पर खेली गई नाबाद 133 रन की पारी ने ही श्रीलंका की हार टाली थी और मैच ड्रॉ रहा था। दिनुषा प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

सोनल दिनुषा श्रीलंका के चौथे और कुल पांचवें क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। दिनुषा अरविंद डी सिल्वा (दो बार), कुमार संगकारा (दो बार), दलीप मेंडिस, असंका गुरुसिंहा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंडू मेंडिस के बाद टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले श्रीलंका के आठवें बल्लेबाज भी बन गए।(आईएएनएस)

पढ़ें :- मैदान पर भिड़ने की सजा, ICC ने यशस्वी-असिथा पर लगाया मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com