1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. लीड्स टेस्ट : बारिश से धुला दूसरे दिन का पहला सेशन, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत

लीड्स टेस्ट : बारिश से धुला दूसरे दिन का पहला सेशन, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड मजबूत

ENG Vs PAK : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश ने एक बार फिर फैंस का मजा किरकिरा किया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

ENG Vs PAK : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश ने एक बार फिर फैंस का मजा किरकिरा किया है। दिन का पहला सेशन बारिश से धुल गया है। फिलहाल लंच ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान की पहली पारी से 59 रन पीछे है। बारिश के चलते पहले दिन का शुरुआती सेशन भी प्रभावित रहा था। पाकिस्तान को महज 171 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 25 ओवरों का सामना करते हुए 2 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे।

पढ़ें :- ग्रोइन इंजरी के कारण बचे हुए घरेलू सीजन से इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन बाहर

बेन डकेट और एमिलियो ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। डकेट 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 48 के स्कोर पर एमिलियो (33) का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने कप्तान जो रूट के साथ दिन की समाप्ति तक तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। जॉर्डन 4 चौकों के साथ 23 रन, जबकि जो रूट 6 चौकों के साथ 37 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है।

इससे पहले, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 48.1 ओवरों का ही सामना कर सकी और खाते में सिर्फ 171 रन जुट सके। पाकिस्तान को सिर्फ 6 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने इमाम-उल-हक के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

यह भी पढ़ें : ग्रोइन इंजरी के कारण बचे हुए घरेलू सीजन से इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन बाहर

इमाम 6 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शफीक ने 8 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। पाकिस्तान को 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान सलमान आगा के रूप में पांचवां झटका लगा, जो 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगली गेंद पर पाकिस्तान ने अली उस्मान (0) का विकेट भी खो दिया। कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान (21) ने मिलकर 32 रन जोड़े। इंग्लैंड की तरफ से रॉबिन्सन ने 18 ओवरों में 51 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि जोश टंग ने 9.1 ओवरों में 46 रन देकर 5 विकेट चटकाए। चोटिल बाबर आजम इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर सलमान अली को टीम की कमान सौंपी गई है।

पढ़ें :- रसेल अर्नोल्ड ने पडिक्कल की बल्लेबाजी को सराहा, मानव सुथार की रंगना हेराथ से की तुलना

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

कप्तान सलमान के अलावा, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अब्दुल्ला शफीक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और मोहम्मद अब्बास शामिल हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग मौजूद हैं। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

पढ़ें :- India vs Sri Lanka 1st Test : सुथार-जडेजा ने चटकाए 7 विकेट, श्रीलंका सिर्फ 284 रन पर ढेर, भारत के पास शानदार बढ़त

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com