मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
खेल

प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, तीसरे वनडे में खेलना मुश्किल

Desk

Cricket : वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड चेज करते हुए यादगार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

Cricket : प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, तीसरे वनडे में खेलना मुश्किल
Cricket : प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, तीसरे वनडे में खेलना मुश्किल
शेयर करें

Cricket : वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिकॉर्ड चेज करते हुए यादगार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग इंजरी की चपेट में आ गए हैं। ‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा का वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, प्रसिद्ध की इंजरी कितनी गंभीर है, इसका अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन वह कुछ समय के लिए बाहर हो सकते हैं।

दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा ने सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसके बाद वह दिक्कत में दिखाई दिए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद वह दोबारा गेंदबाजी करने नहीं लौटे थे। पांच ओवर में प्रसिद्ध ने 45 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाया था। भारतीय टीम अगले वनडे के लिए गुवाहाटी से चंडीगढ़ रवाना होगी, जबकि खबर के मुताबिक प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे, जहां उनकी रिकवरी का प्रोसेस शुरू होगा।

दूसरे वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। हालांकि, टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल के नाबाद दोहरे शतक के बूते 406 रनों के लक्ष्य को 43.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल किया। गिल ने 133 गेंदों में 223 रनों की यादगार पारी खेली। वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

वहीं, रोहित शर्मा ने भी शतक लगाया और उन्होंने 75 गेंदों में 101 रनों का योगदान दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा रन चेज रहा। 50 ओवर के फॉर्मेट में यह महज दूसरा मौका रहा, जब 400 से ऊपर के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया गया। इससे पहले, साल 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें