1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है, लेकिन बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है : कपिल देव

क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है, लेकिन बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है : कपिल देव

Kapil Dev : भारत के पूर्व कप्तान और पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) प्रेसिडेंट कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Kapil Dev : भारत के पूर्व कप्तान और पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) प्रेसिडेंट कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है, क्योंकि अन्य गेम्स के प्लेयर्स भी काफी मेहनत करते हैं। एक सितंबर से शुरू हो रहे तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स टूर्नामेंट के इवेंट में बात करते हुए कपिल देव ने कहा, “मैंने क्रिकेट खेला और मुझे यह खेल बहुत पसंद था। इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिकेट ने मुझे इस दुनिया में सब कुछ दिया है।

पढ़ें :- उमरजई-नबी ने संभाली अफगानिस्तान की डूबती नैया, भारत को 157 रन का टारगेट

हालांकि, मुझे लगता है कि हमें दूसरे खेलों को भी सपोर्ट और बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि इन खेलों के खिलाड़ी भी बहुत मेहनत करते हैं। मैं दूसरे खेलों की तुलना क्रिकेट से नहीं करना चाहता, लेकिन जब आप देखते हैं कि क्रिकेट को कितनी लोकप्रियता और ध्यान मिलता है, तो मुझे लगता है कि दूसरे खेलों को भी उस स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है।

ऐसा तभी हो सकता है, जब मीडिया दूसरे खेलों पर भी अधिक ध्यान देना शुरू करे।” भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि उनको अब अफसोस होता है कि उन्होंने गोल्फ खेलना जल्दी क्यों शुरू नहीं किया। कपिल देव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी कोई ना कोई खेल जरूर खेलें। गोल्फ खेल के फायदे गिनाते हुए कपिल ने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है कि मैंने गोल्फ खेलने से मना किया था।

अगर मैं क्रिकेट खेलते समय गोल्फ भी खेलता तो शायद 2,000 रन और बना पाता। मैं यही कह रहा हूं। हर किसी को दूसरे खेल भी आजमाने चाहिए। इससे आपका ध्यान बेहतर होता है और एक अलग तरह का स्वभाव बनता है।

मुझे अफसोस है कि जब मैं क्रिकेट खेलता था, तब मैंने गोल्फ नहीं खेला। मैं सभी क्रिकेटरों से कहता हूं कि वे हफ्ते में कम से कम एक बार गोल्फ ज़रूर खेलें। इससे आपका स्वभाव बदलता है, जिसकी आपको जरूरत होती है।” कपिल देव ने ‘आईएएनएस’ के साथ बात करते हुए हैदराबाद को खेलों का शहर बताया।

पढ़ें :- शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 एशिया कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

उन्होंने कहा, “हैदराबाद एक खूबसूरत और खेलों को पसंद करने वाला शहर है, जहां कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज आती रहती हैं। हम सभी हैदराबाद को यहां के क्रिकेटर्स की वजह से जानते हैं, लेकिन अब यहां गोल्फर्स, बैडमिंटन प्लेयर्स और टेनिस प्लेयर्स भी देखने को मिल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के लिए यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे उम्मीद है कि सबसे अच्छा खिलाड़ी जीतेगा।” (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- टी20 सीरीज: अफगान कप्तान का खुलासा, बुमराह का सामना करने के लिए टीम के पास 'खास प्लान'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com