लखनऊ।साइबर अपराधियों ने सैन्यकर्मी समेत तीन के खाते से 1.88 लाख रुपये निकाल लिए है। पीड़ितों ने मानकनगर, गुड़म्बा और चिनहट थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
श्यामनगर के रहने वाले तिलक राज सैन्यकर्मी हैं। गत तीन जून को एक जालसाज ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 98764 रुपये निकाल लिए। रुपयों की निकासी का मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद सैन्यकर्मी ने मानकनगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।वहीं गुड़म्बा थाने में कुर्सी रोड निवासी रवि श्रीवास्तव ने साइबर अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधियों ने छह मदों में उनके खाते से कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
उधर, चिनहट थानाक्षेत्र के साईंधाम कॉलोनी, गणेशपुर निवासी राकेश कुमार ने अपने मकान को किराए पर उठाने के लिए ओएलएक्स पर फोटो अपलोड की थी। इस सम्बन्ध एक जालसाज ने उन्हें फोन कर अपना परिचय सोनू कुमार के रूप में बताया।
जालसाज ने बताया कि वह सीआईएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जालसाज ने उन्हें कम किराए पर देने की बात कहते हुए एचआर डिपार्टमेन्ट के माध्यय से किराया देने की बात कही।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इस पर पीड़ित ने हामी भर दी। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने यूपीआई के जरिए 9000 रुपये एडंवास देने का झांसा देते हुए अकाउंट वेरिफिकेशन की बात कह खाते से 39999 रुपये निकाल लिए हैं।