मेष राशि: मन किसी बात से भटक सकता है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. आज आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आपकी मेहनत और धैर्य के बल पर काम सफल होंगे.
पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण
वृष राशि: अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है.आर्थिक लाभ हो सकता है. मन प्रसन्न रहेगा. घर में किसी बुजुर्ग की सेहत परेशान कर सकती है. खरीदारी करते समय बजट का ख्याल रखें.
मिथुन राशि: आज अपने मन की बात परिवार वालों से साझा करें तो चिंता कम होगी. शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. जीवनसाथी की तरफ आकर्षण महसूस होगा.
कर्क राशि: रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आज एकांत में समय बताकर अच्छा महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. कामकाज में परिवर्तन से लाभ होगा.
सिंह राशि: स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगाने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन के आनंद लेने के लिए सही समय है. मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में किसी समारोह के होने पर खर्चा अधिक हो सकता है.
पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-
कन्या राशि: खान-पान का ख्याल रखें वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बच्चों के लिए समय निकालें. कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही हर फैसला लें. प्रेमी के साथ घूमने का प्लान कैंसल हो सकता है.
तुला राशि: पुरानी समस्याएं आज सामने आकर चिंता बढ़ा सकती हैं. उधार देने में सावधानी बरतें. अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें. अनुभवी लोगों से जुड़ने की जरूरत है.
वृश्चिक राशि: आज वृश्चिक राशि के लोग मन में सकारात्मक विचारों को बढ़ाने का प्रयास करें. सहानुभूति की भावना रखें. निवेश करने से पहले सब जांच लें.
धनु राशि: आज आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी. किसी कारणवश वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा हो सकती है. धन लाभ संभव है. प्रभावशाली लोगों से बेहतर संबंध बनाने के लिए सामाजिक कार्यों में शामिल होना चाहिए.
मकर राशि: आज लंबे समय से चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है. किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे. जीवनसाथी से मनमुताबिक सहयोग न मिलने पर मन में नाराजगी पैदा हो सकती. है।
पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र
कुंभ राशि: आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिससे काम में भी मन लगेगा. घरवालों को भी समय दें. इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. इंतजार करें.
मीन राशि: आज मीन राशि के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है. मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। तनाव हो सकता है. विवाह से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते.