बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मिहिपुरवा तहसील के मोगलहन पुरवा गांव मे आग लगने से 250 से अधिक घर जलकर राख हो गए। लाखों के सामान आग की भेंट चढ़ गए।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
गांव में एक ग्रामीण के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते देखते ही देखते देखते आग ने पूरे गांव को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें 250 से अधिक घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई आग की भेंट चढ़ गई।
वहीं तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत जालिम नगर में आग ने जमकर तांडव मचाया। ग्रामीणों के मुताबिक तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे गांव में आग के चलते घर राख में तब्दील हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि नगद रुपए, जेवर, कपड़ा, अनाज व पशुओं का चारा जलकर राख हो गया है।