Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. मंगलवार का राशिफल – 27 सितम्बर 2022 (Daily Horoscope)

मंगलवार का राशिफल – 27 सितम्बर 2022 (Daily Horoscope)

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेष राशि– आज के दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप के इसी रुख की वजह से कार्यक्षेत्र में चल रही सभी चुनौतियों एवं बाधाओं को पार कर पाएंगे,आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी,भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं, व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा.
वृषभ राशि- आज आज का दिन बेहतर साबित होगा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ की स्थितियां बन रही है. खान पान पर विशेष ध्यान दें पेट संबंधित समस्याएं उभर सकती है.किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता हैं.

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

मिथुन राशि – आज आपके पराक्रम में वृद्धि होंगी जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलतापूर्वक पूर्ण होगा. कार्यक्षेत्र में अत्यधिक आत्मविश्वास के चलते आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं. संयम से काम लें. बेवजह खर्चों की अधिकता रह सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.परिवार के साथ समय बितेगा.

कर्क राशि- आज का दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दूर होगी. मन प्रसन्न रहेगा.कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि होगी उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पुश्तैनी जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे बैंक बैलेंस बढ़ेगा.

सिंह राशि- – व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बना कर चले. कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद सिद्ध होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है सफलता प्राप्ति के योग हैं.

कन्या राशि– आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा धन लाभ की स्थिति बनेगी. कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. सी शत्रु पक्ष परास्त होगा कोर्ट कचहरी में चल रहे तेज आपके फेवर में रहेंगे. आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी अच्छा रहेगा कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है.

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-

तुला राशि– आज व्यापारिक मामलों से छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद रहेंगी. खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा.सेहत से जुड़ी परेशानियों बढ़ सकती है स्वास्थ्य का ख्याल रखें. छात्रों के लिए समय बेहतर है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे.
वृश्चिक राशि– आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी. व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे.स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है खानपान पर नियंत्रण रखें.

धनु राशि– आज कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सबको प्रभावित करेंगा. वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे. कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है. टीवी, मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक हैं .

मकर राशि – आज आपके शरीर में आलस्य बना रह सकता है.कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी . आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी. बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कुम्भ राशि-– आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस. मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेंगी. नए दायित्व भी मिल सकते हैं. व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है आय के नए स्रोत बनेंगे, धन लाभ होगा .

मीन राशि – आज कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है काम में बढ़ोतरी होगी समय की कमी के चलते कुछ काम अटक सकते हैं किंतु धन लाभ अवश्य होगा. खान पान पर कंट्रोल करें. समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं.

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र
Advertisement