नोएडा। गणपति विसर्जन के दौरान 4 बच्चे यमुना के दलदल में डूब गए। लोगों ने किसी तरह चारों बच्चों को बाहर निकाला। दो सगे भाइयों की ईलाज की दौरान मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
घटना दिल्ली मयूर बिहार यमुना नदी में गणपति विसर्जन के दौरान हुई। विसर्जन के दौरान चारों बच्चे दलदल में फंस गए थे। मृतक नोएडा के निठारी के रहने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।