Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबादः पिस्टल सटाकर पेट्रोलपंप मालिक से 8 लाख लूटे, फरार

गाजियाबादः पिस्टल सटाकर पेट्रोलपंप मालिक से 8 लाख लूटे, फरार

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में शनिवार को पेट्रोल पंप मालिक लूट का शिकार हो गए। बदमाशों मे उनके 8 लाख रूपए लूट लिए। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। वह इस कैश को बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड में दुर्वेश यादव का पेट्रोल पंप है। उनका बेटा विक्रांत यादव शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 8 लाख कैश लेकर कार से उसे बैंक में जमा करने जा रहा था।

शालीमार गार्डन क्षेत्र में राजेंद्रनगर स्थित बुद्धा पार्क के पास हुई वारदात

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में राजेंद्रनगर स्थित बुद्धा पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने  ओवरटेक करके कार रुकवा ली। कार रुकते ही बदमाशों ने पिस्टल तानकर कार की खिड़की खुलवाई और कैश से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

DCP विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सभी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। DCP विवेक चंद्र यादव ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पेट्रोल पंप मालिक के बेटे से जानकारी की।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर से निकलने के बाद उनकी कार के पास एक बाइक वाला लड़का आया और उनसे गलत लेन में चलने को लेकर बहस करने लगा। इस दौरान कार वाला भी नीचे उतर गया। जब वो दोबारा कार में बैठा तो उसे पता चला कि गाड़ी के अंदर रखे बैग में 7.65 लाख रुपए नहीं हैं। प्रथमदृष्टया उक्त घटना टप्पेबाजी की लगती है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Advertisement