Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. बद्रीनाथ हाइवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान, देखे VEDIO

बद्रीनाथ हाइवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान, देखे VEDIO

By up bureau 

Updated Date

उत्तराखंड : मानसून के दौरान पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं अक्सर सामने आती है। वहीं चारधाम यात्रा के बीच उत्तरखंड में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया है। ब्रदीनाथ हाईवे के पास ये घटना आज सुबह देखने को मिली। ये हादसा बद्रीनाथ हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर हुआ है। यहां मौजूद पाताल गंगा के पास पहाड़ी से एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी वजह से बद्रीनाथ हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ज भी बाधित हो गया है।

पढ़ें :- फिर गरमाया केदारनाथ से सोने के बाद चांदी चोरी मामला, विवादों में बीकेटीसी अध्यक्ष

सामने आया वीडियो

पाताल गंगा के पास पहाड़ गिरते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर से पहाड़ी का एक हिस्सा टूटा और नीचे आते हुए इसने विकराल रूप धारण कर लिया। पहाड़ का ये हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए नीचे खाई में जा गिरा। ऐसे में धूल ने पूरे इलाके को पूरी तरह से ढक दिया।

बच गई लोगों की जान

बता दें कि बद्रीनाथ हाइवे पर स्थित पागल नाला पर दोपहर करीब 12:15 मिनट पर ये भूस्खलन देखने को मिला। हालांकि हाइवे की जिस जगह पर पहाड़ टूट कर गिरा, वहां टनल का मुहाना है। इसलिए किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूस्खलन इतना जबरदस्त था कि कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। मगर गनीमत इस बात की रही कि भूस्खलन के दौरान हाईवे के उस हिस्से पर कोई वाहन या इंसान मौजूद नहीं था।

पढ़ें :- पहाड़ों पर होगी भारी से भी भारी बारिश, चारधाम सहित कई इलाकों में बाढ़ का संकट, जानें IMD की ताजा अपडेट

हाइवे पर जमा मलबा

भूस्खलन के कारण हाइवे पर मलबा जम गया है। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 7 को बंद कर दिया गया है। भूस्खलन की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। मलबा हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि हाईवे को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

बता दें कि बीते दिन जोशीमठ में भी भूस्खलन की घटना सामने आई थी। मंगलवार की सुबह 7 बजे बद्रीनाथ हाइवे पर जोशीमठ इलाके में भारी चट्टान गिर पड़ी थी। इसकी वजह से यातायात घंटो बंद था। हालांकि इस क्षेत्र को लैंडस्लाइड जोन घोषित किया गया है। यहां अक्सर भूस्खलन की घटनाएं सामने आती हैं।

Advertisement