Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. पहाड़ों पर होगी भारी से भी भारी बारिश, चारधाम सहित कई इलाकों में बाढ़ का संकट, जानें IMD की ताजा अपडेट

पहाड़ों पर होगी भारी से भी भारी बारिश, चारधाम सहित कई इलाकों में बाढ़ का संकट, जानें IMD की ताजा अपडेट

मानसून ने उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी का सफर तय करके मानसूनी हवाएं पहाड़ी राज्यों तक पहुंच चुकी है। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली है।

By up bureau 

Updated Date

उत्तराखंण्ड : मानसून ने उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी का सफर तय करके मानसूनी हवाएं पहाड़ी राज्यों तक पहुंच चुकी है। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली है। इसके चलते चारधाम यात्रा और अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग ने खासकर उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

पढ़ें :- बद्रीनाथ हाइवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान, देखे VEDIO

उत्तराखंड में बाढ़ के हालात

देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे तक राज्य में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी के साथ उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ आने की संभावना है। खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोक दी गई है। खबरों की मानें तो आज और कल यानी 7-8 जुलाई के बाद चारधाम यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

जम्मू कश्मीर में मौसम खराब

जम्मू कश्मीर में भी मानसून की एंट्री से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी स्थगित हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले क24 घंटे तक जम्मू कश्मीर में बरसात जारी रहेगी। लेह में 81 और कारगिल में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पढ़ें :- केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने से पहले पढ़ लें ये जरुरी खबर, Kedarnath हाईवे पर सुरंग का एक ह‍िस्‍सा ध्वस्त,उफान पर अलकनंदा

उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 7-11 जुलाई तक यूपी के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी। राज्य में 51-46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यूपी में बारिश को लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी और बिहार के कई इलाकों में रेड अलर्ट के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। आने वाले 5 दिन तक यूपी में गरज, चमक के साथ तेज बारिश होने के चांसेस हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com