Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ताजमहल पर कांवड़ चढ़ाने पहुंची महिला, कहा – ताजमहल नहीं तेजोमहालय है, भगवान शिव ने बुलाया है

ताजमहल पर कांवड़ चढ़ाने पहुंची महिला, कहा – ताजमहल नहीं तेजोमहालय है, भगवान शिव ने बुलाया है

By up bureau 

Updated Date

आगरा। सावन के दूसरे सोमवार पर आगरा में एक महिला कांवड़ लेकर ताजमहल के गेट पर पहुंच गई है। महिला का कहना है कि उसे ताजमहल में गंगा जल चढ़ाना है। ताजमहल में भगवान शिव का मंदिर है। ताज महल की सुरक्षा में लगे जवानों ने महिला को बैरियर पर रोक दिया है। महिला भी ताजमहल पर जल चढ़ाने को लेकर अड़ी हुई है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने आई महिला

सावन में कांवड़िए गंगाजल लाकर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं। ऐसे में आगरा की महिला मीना राठौर भी सोरो कासगंज से कांवड़ लेकर आई है। सोमवार सुबह करीब छह बजे महिला कांवड़ लेकर ताजमहल के पश्विमी गेट पर जाने लगी। गेट से कुछ दूरी पर ही पुलिस का बैरियर है। पुलिस ने मीना राठौर को रोक लिया। उसने पूछा कि यहां कहां जा रही हो, मीना राठौर ने बताया कि वो ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने आई हैं। ताजमहल प्राचीन शिव मंदिर तेजो महालय है। भगवान भोले नाथ ने उसे बुलाया है। ये हमारी आस्था का सवाल है। पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी देर तक समझाया, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी हुई है। उसका कहना है कि वो ताजमहल में ही कांवड़ चढ़ाएगी। करीब दो घंटे से महिला कांवड़ लेकर बैरियर पर ही खड़ी है।

ताजमहल में शिव मंदिर होने का हिंदूवादी दावा करते हैं। लंबे समय से वो ताजमहल को शिव मंदिर मानते हुए घाट से ताजमहल की आरती करते हैं। ताज महल और तेजो महालय को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर हो चुकी है। पिछले दिनों भी आगरा में एक वाद दायर हुआ है।

हिंदूवादी भी पहुंचे

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

कांवड़ लेकर ताजमहल के पास पहुंची महिला के समर्थन में हिंदूवादी भी पहुंच गए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि कांवड़ लाने वाली महिला हिंदू महासभा की पदाधिकारी है। वो ताजमहल पर ही पूजा अर्चना करेंगी।

Advertisement