मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

HO BUREAU

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वर्ष 2025 के लिए सब इंस्पेक्टर के 4543 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए है।

UP Police SI Recruitment 2025
UP Police SI Recruitment 2025
शेयर करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने वर्ष 2025 के लिए सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector – SI) के 4543 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए है।

उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट [www.uppbpb.gov.in](http://www.uppbpb.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं।

लिखित परीक्षा: पहला चरण

सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 400 अंकों के होंगे। परीक्षा की समय सीमा 2 घंटे (120 मिनट) होगी। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ के नियम

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी। इसमें निर्धारित दूरी तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। आपको बतादे की पुरुष अभ्यर्थीयों को 4.8 किलोमीटर दौड़ 28 मिनट में लगानी होगी वही महिला अभ्यर्थीयों को 2.4 किलोमीटर दौड़ 16 मिनट में लगानी होगी। जो उम्मीदवार निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST): लंबाई और वजन की शर्तें

PST के अतंर्गत पुरुष और महिला उम्मीदवारों की लंबाई और महिलाओं के वजन की जांच की जाएगी। सामान्य और ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों को न्यूनतक ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए यह 160 सेंटीमीटर निर्धारित कि गई है। इसी तरह जनरल और ओबीसी महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए और एससी व एसटी महिला कैंडिडेट की 147 सेमी।महिलाओं का वजन कम से कम 40 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट

अंतिम चयन लिखित परीक्षा और PET में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज़ अधूरे या गलत पाए जाते हैं, तो उसे चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

UP Police SI Bharti 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और पूरी तैयारी के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लें। शारीरिक और लिखित दोनों परीक्षाओं की तैयारी बराबर स्तर पर करें, क्योंकि फाइनल मेरिट इन्हीं के आधार पर तय की जाएगी। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

शेयर करें