1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

By HO BUREAU 

Updated Date

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उनके पाकिस्तानी हैंडलरों ने उपलब्ध कराए थे। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के नाम शुभदीप सिंह उर्फ ​​विशाल (23), गुरजंट सिंह उर्फ ​​ऋषि, साजन सिंह उर्फ ​​हनी (28) और गगनप्रीत (24) निवासी पंजाब के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 1 जिगाना पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल, 9 कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी से मिलीं जापानी पीएम साने ताकाइची, राष्ट्रपति भवन में किया गया औपचारिक स्वागत

दिल्ली-एनसीआर में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे आरोपी 

स्पेशल सेल को विश्वसनीय और ठोस जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी अपने पाकिस्तान स्थित अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी घटना की योजना बना रहा था। जानकारी से यह भी पता चला कि उन्होंने इस काम के लिए पंजाब के युवाओं को भर्ती किया था। सूत्रों से मिली जानकारी और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी के बाद कुछ संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई। पहली गिरफ्तारी पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड से हुई और आरोपी शुभदीप सिंह के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शहजाद भट्टी नेटवर्क के पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ मंगा रहा था। जांच के दौरान उसके दो साथी गुरजंट सिंह उर्फ ​​ऋषि और साजन सिंह उर्फ ​​हनी को पंजाब से पकड़ा गया। उनके पास से एक जिगना पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बाद में 24 जून को दिल्ली से एक और आरोपी गगनप्रीत को पकड़ा गया और उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें कई अहम सबूत थे। उसे उसके पाकिस्तानी हैंडलर्स ने दिल्ली में धार्मिक स्थलों और पुलिस ठिकानों की रेकी करने और दिल्ली में फायरिंग की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

 

आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से विदेशी नंबर का इस्तेमाल कर करते थे बातचीत

आरोपी शुभदीप सिंह उर्फ़ विशाल पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है, जो पाकिस्तान बॉर्डर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। वह ड्रोन के जरिए पिस्तौल और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था। वह पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई हैंडलर्स और ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत के लिए विदेशी नंबर का इस्तेमाल करता था। उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। वह विदेशी नंबरों के ज़रिए आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में था। वह अपने चचेरे भाई साजन सिंह उर्फ हनी के साथ मिलकर ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगाता था। साजन सिंह उर्फ हनी पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। वह भी पाकिस्तानी आईएसआईए हैंडलर्स से बातचीत करने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करता था। उसे पहले भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। गगनप्रीत पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उसे दिल्ली में पुलिस स्टेशनों और पुलिस पिकेट्स के वीडियो बनाने और उन पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था।

Edited by : Ankit Singh

पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com