Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजाहंपुर में पंजाब से आए युवक को मारी गोली

शाहजाहंपुर में पंजाब से आए युवक को मारी गोली

By Rakesh 

Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में रविवार शाम अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक पंजाब से यहां शादी अटेंड करने आया था।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

घायल युवक शोएब पुत्र नफीस अहमद ( 28) निवासी बाबूजई चौकी बेरी थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। वह पंजाब में नौकरी करता है। यहां शादी अटेंड करने अपने घर आया था। युवक की हालत नाज़ुक है।

उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के मंडी इलाके में हुई। हमलावर तीन युवक बाइक से आए थे।

Advertisement