Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

By HO BUREAU 

Updated Date

राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

Basti : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के युवा आकाश गुप्ता को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण मिला है। यह सम्मान उन्हें ऐतिहासिक मनोरमा नदी के संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए मिला है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

पढ़ें :- CM योगी का जनता दरबार, लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले - पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय

बस्ती जिले की हरैया तहसील के लाजघटा गांव निवासी आकाश गुप्ता ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर मनोरमा नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान शुरू किया था। टीम ने लगातार चार महीने तक श्रमदान कर लगभग 400 मीटर क्षेत्र में नदी की सफाई की और आसपास के लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उनके इस अभियान ने स्थानीय स्तर पर एक जनआंदोलन का रूप ले लिया।

“यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि…”

आकाश और उनकी टीम के प्रयासों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में उनके कार्य का उल्लेख करते हुए इसे जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक उदाहरण बताया था। अब इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर से उन्हें 15 अगस्त के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है, जिसे डाक विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सौंपा। निमंत्रण मिलने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे बस्ती जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त को लेकर कानपुर में हाई अलर्ट, मॉल से होटल तक पुलिस की चेकिंग

आकाश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति भवन से मिला यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनकी पूरी टीम और बस्ती जिले के सभी लोगों का है। उन्होंने आगे भी मनोरमा नदी के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

पढ़ें :- विधि की सर्वसुलभ शिक्षा व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की माँग पर विधि के छात्रों का राष्ट्रीय कन्वेंशन हुआ आयोजित

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Anil Dubey
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 
Advertisement