CEC-SIR Controversy : CEC ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर विपक्ष हमलावर है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को एक्स पोस्ट के जरिए तीन मांगें रखी हैं।✍️Avinay Mishra
Updated Date
CEC-SIR Controversy : CEC ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर विपक्ष हमलावर है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को एक्स पोस्ट के जरिए तीन मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा कि यह मांगें ऐसी हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता है।
पहली मांग है कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो, दूसरी मांग है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) को रद्द किया जाए। तीसरी मांग है कि बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी की तीन मांगें ऐसी हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी, एसआईआर को रद्द करना, तीसरी, बैलेट पेपर से चुनाव कराना। इन तीन मुद्दों को लेकर देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता और ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी सड़कों पर हैं। देश भर में अलग-अलग जगहों पर जो भी नागरिक समाज के सदस्य और युवा संगठन इन मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ खड़े हैं।’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘दूसरी ओर, भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों को परेशान किया है, जो बहुत निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है। ध्यान भटकाने वाली चालों के एक और अध्याय के लिए तैयार हो जाइए।’
कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया उस संदर्भ में है, जिस समय मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा और अन्य समूह प्रदर्शन कर रहे थे। उस समय जंतर मंतर के पास नेहा बोरा और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल व प्रशांत भूषण और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।
डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी थी कि वे जगह खाली कर दें, क्योंकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद पत्रकार बताने वाली तीन महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया।
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।