दिल्ली के एमसीडी चुनाव में कैश फॉर टिकट मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक पर 90 लाख रुपये मांगने का आरोप है. शिकायत के आधार पर एसीबी ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के साले विशाल पांडेय उर्फ शिव शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया है. विशाल के साथ ही एसीबी ने उसके साथियों ओम सिंह और प्रिंस रघुवंशी को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि विधायक ने एमसीडी के कमला नगर वार्ड संख्या 69 से आप कार्यकर्ता शोभा खारी को टिकट दिलाने का वादा किया था. इसके लिए 90 लाख रुपयों की मांग की थी.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
आप कार्यकर्ता की शिकायत
शोभा खारी के पति गोपाल खारी( शिकायतकर्ता) का का कहना है कि उन्होंने अखिलेश पति त्रिपाठी को 35 लाख और वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता को 20 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर दिए थे. एंटी करप्शन ब्रांच की कार्रवाई के बाद इस मुद्रे पर राजनीति होने लगी.
बीजेपी का कहना है कि यही आप की भ्रष्टाचार खत्म करो का नारा . आप के मुखिया भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करते हैं. हकीकत में टिकट के लिए रिश्वत मांगी जा रही है.धर, इस मामले को लेकर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है.
ACB ने मॉडल टाउन के MLA अखिलेश पति त्रिपाठी के साले और पीए को अरेस्ट कर लिया है
90 लाख रुपये लेकर निगम की टिकट बीच रहे थे
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
ACB के पास चार विधायकों की ऑडियो रिकॉर्डिंग जो पैसों का लें देन कर रहे थे
ये पैसे आगे दुर्गेश , सिसोदिया और केजरीवाल तक गए
लूट का केजरीवाल मॉडल pic.twitter.com/TLtMVacHo9
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 16, 2022
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
रंगे हाथ हुई गिरफ्तारी
शोभा खारी की शिकायत पर एसीबी ने विधायक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. तय हुआ कि 15-16 नवंबर की रात विधायक पैसे वापस करेंगे. तय समय पर विधायक के साले ओम सिंह, शिवशंकर पांडेय और प्रिंस रघुवंशी यह रकम लेकर शोभा के घर पहुंचे. इधर, एसीबी की टीम एक स्वतंत्र गवाह के साथ यहां पहले से मौजूद थी. इस टीम ने पैसे देते हुए इन तीनों का वीडियो बनाया और मौके से गिरफ्तार कर लिया.