Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की फिसली जुबान, छेड़ने की धमकी पर ‘आप’ कराएगी गौरव भाटिया पर FIR

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की फिसली जुबान, छेड़ने की धमकी पर ‘आप’ कराएगी गौरव भाटिया पर FIR

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता को छेड़ने की धमकी देने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया पर एफआईआर कराएगी। मालूम हो कि बुधवार को एक चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान गौरव भाटिया ने ‘आप’ प्रवक्ता रीना गुप्ता को खुलेआम छेड़ने की धमकी दी थी।

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

भाजपा हमेशा से महिलाओं के साथ गाली-गलौज और शोषण करने वालों के साथ

इस संबंध में ‘आप’ प्रवक्ता रीना गुप्ता का कहना है कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के साथ गाली-गलौज और शोषण करने वालों के साथ खड़ी रहती है। इसलिए लाइव डिबेट के दौरान गौरव भाटिया की ये कहने की हिम्मत हुई कि मै इनको छेड़ूगा। आम आदमी पार्टी महिलाओं के मामलों में हमेशा आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। मैं गौरव भाटिया के खिलाफ एनसीडब्ल्यू और डीसीडब्ल्यू में शिकायत करूंगी और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखूंगी।

उन्होंने कहा कि बुधवार को मैंने एक राष्ट्रीय चैनल पर एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर डिबेट ज्वाइन किया। इस डिबेट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया भी मौजूद थे। डिबेट के दौरान गौरव भाटिया ने मेरे साथ ओछा व्यवहार किया। प्रवक्ता रीना गुप्ता ने लाइव डिबेट की वीडियो दिखाते हुए कहा कि बलात्कारी जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया लाइव डिबेट में खुलेआम देश के सामने कह रहे हैं कि मैं इनको छेड़ूंगा।

क्या भाजपा के यही संस्कार हैं कि महिलाओं को छेड़ो। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये लोग आम महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करते होंगे। भाजपा हमेशा ही महिला विरोधी नेताओं साथ खड़ी रहती है। जिन लोगों ने महिलाओं को गालियां दी हैं या यौन शोषण किया है, उनको भाजपा ने और बढ़ावा दिया है। यही कारण है कि भाजपा के प्रवक्ता लाइव टीवी डिबेट में कहने की हिम्मत कर रहे हैं कि मैं इनको छेड़ूंगा।

पढ़ें :- PM Modi ने IPL में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी की की तारीफ, कहा- 'युवा प्रतिभाएं भारत का भविष्य हैं'

बुधवार को गौरव भाटिया ने मेरे साथ जो व्यवहार किया, उसमें आईपीसी की धारा 354, 509 और 503 का केस बनता है। इसके बाद भी गौरव भाटिया ने अपने शब्द वापस नहीं लिए। प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि जब भी महिलाओं के साथ गलत व्यवहार होता है तब भाजपा नेता स्मृति इरानी, मीनाक्षी लेखी कुछ नहीं बोलती हैं।

कहा- प्रधानमंत्री मोदी को भी लिखूंगी पत्र 

हमारी पार्टी की लीगल टीम ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी पत्र लिखूंगी। पीएम ने जी-20 में जगह-जगह महिलाओं की तस्वीरें लगाई हैं और महिला सशक्तिकरण की बातें कर रहे हैं। तस्वीरें लगाने से महिलाओं का सशक्तिकरण नहीं होगा। जब तक भाजपा में ऐसे लोग हैं, जो महिलाओं के खिलाफ ऐसे वक्तव्य देते रहते हैं, महिलाओं का शोषण करते रहते हैं, तब तक उनको महिला सशक्तिकरण की बात भी नहीं करनी चाहिए।

Advertisement