यमुनानगर। इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वर्तमान में देश के जो हालात हैं अगर इंडिया गठबंधन के नेता इकट्ठा नहीं हुए तो सब जेल जाएंगे और इसके बाद कोई चुनाव नहीं होंगे। यमुनानगर में इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता के निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि विपक्ष एकजुट नहीं हुआ तो इसके बाद चुनाव नहीं होंगे और सब नेता जेल जाएंगे।
पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा
उन्होंने कहा कि अब यह फैसला इंडिया गठबंधन के लोगों को करना है कि जेल जाएंगे या इकट्ठा होंगे। वहीं अभय चौटाला ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर भी उगाही की गई है। यह सरकार नहीं लुटेरे का गिरोह है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में लगातार ईडी का दुरुपयोग हो रहा है, जो नेता सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते हैं उन्हें जेल में डाल दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह जिनके घर से कोई दस्तावेज और राशि बरामद नहीं हुई, उन्हें जेल में डाल दिया गया। जबकि जिनके घर से 5 करोड़ और 5 किलो सोना मिला, वह घर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से इनेलो का कोई नेता डरने वाला नहीं है।