Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेशः मथुरा की लठामार होली में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

उत्तर प्रदेशः मथुरा की लठामार होली में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

By HO BUREAU 

Updated Date

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली का आयोजन हुआ। जिसमें स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संकल्प लिया गया। इसके बाद चतुर्वेदी समाज का डोला निकला। जिसमें पुराने शहर में अबीर-गुलाल उड़ाया गया।

पढ़ें :- भगवान भोले के भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, दूध और शहद से किया भोलेशंकर का जलाभिषेक

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्मस्थान परिसर स्थित केशव वाटिका में लठामार होली को ब्रज की परंपराओं के अनुरूप आयोजित किया गया।

श्रद्धालुओं ने परंपरागत होली का दर्शन प्राकृतिक वातावरण और आध्यात्मिक छटाओं के मध्य किया। श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के रसिक एवं भजन गायक ठाकुर केशवदेव जी महाराज के समक्ष नित्य होली गायन और पुष्प होली का दिव्य आयोजन हो  रहा है।

Advertisement