Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः 15 वर्षों से फरार 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रहा था आंध्रप्रदेश में

यूपीः 15 वर्षों से फरार 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, नाम बदलकर रह रहा था आंध्रप्रदेश में

By Rajni 

Updated Date

बलिया। यूपी के बलिया में एसओजी  और नगरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 वर्षों से फरार चल रहे  25 हजार के इनामिया छोटे उर्फ छोटक कहार को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी प्रकाश नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर आंध्रप्रदेश में रह रहा था। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद करने के साथ ही एक फर्जी आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है।

एसपी बलिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी  2008 में बहुचर्चित सोहन सिंह की हत्या में शामिल था। इसके बाद 2009 में उस पर गैंगेस्टर का मुकदमा कायम हुआ और वर्ष 2012 में एक हत्या की घटना सामने आई थी। इन तीनों ही घटनाओं में वह वांछित चल रहा था।

उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है, जो प्रकाश के नाम से आन्ध्र प्रदेश में रह रहा था। उसने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार
Advertisement