महराजगंज। यूपी के महाराजगंज जिले में अधिवक्ताओं ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। अधिवक्ता चौकी प्रभारी की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह को देख अधिवक्ता आक्रामक हो गए।
पढ़ें :- मध्य प्रदेश: आदिवासी बच्चों की मौत के मुद्दे पर राहुल गांधी 1 अक्टूबर को जाएंगे बालाघाट, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात
अधिवक्ताओं की भीड़ ने एसपी कार्यालय के सामने ही दारोगा को दौड़ा लिया। जान बचाकर भाग रहे उपनिरीक्षक को अधिवक्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कलेक्ट्रेट चौकी के एक मामले को लेकर अधिवक्ताओं का समूह जिला मुख्यालय पहुंचा था।