Toxic : यश की फिल्म “टॉक्सिक” बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म का असली टेस्ट OTT पर होगा। KGF की अपार सफलता के 4 साल बाद रिलीज़ हुई टॉक्सिक से यश को बहुत उम्मीद थी, लेकिन बड़े पर्दे पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। अब उनकी नज़र घर में बैठे सिने प्रेमियों पर है, देखना है ओटीटी पर इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।
पढ़ें :- दिल्ली मतदाता सूची विवाद : 47 लाख नाम मसौदा सूची से बाहर, 33 लाख को नोटिस, चुनाव आयोग की सफाई
पांच सौ करोड़ के बजट की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बड़े पर्दे पर फिल्म को आशातीत सफलता नहीं मिली। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म 25 सितंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होने को तैयार है, हालांकि प्लेटफॉर्म और फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी तक इस आशय की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जिन सिनेमा प्रेमियों ने थियेटर में यह फिल्म नहीं देखी उनके लिए OTT पर इसे देखने का दूसरा मौका मिलेगा।
फिल्म टॉक्सिक की ओटीटी डील की कहानी किसी थ्रिलर से कम नहीं है। बताया जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए 150 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन फिल्म मेकर्स को फिल्म के राइट्स से 200 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद थी, इसलिए उन्होंने उस डील को ठुकरा दिया।
थिएटर में फिल्म के प्रदर्शन के बाद हालात बिल्कुल बदल गए। फिल्म के रिव्यू और निगेटिव रेटिंग के बाद बॉक्स ऑफिस फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई न कर सकी। ऐसे में कई प्लेटफॉर्म्स ने अपने ऑफर्स घटा दिए और खबर तो यहां तक आई कि 30 करोड़ में भी बात नहीं बन रही थी। आखिर में ZEE5 ने इसके राइट्स खरीदे। अब टॉक्सिक टीम को ओटीटी से से दर्शकों का प्यार पाने की बड़ी उम्मीद है।
फिल्म की बात करें तो गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। जिसमें यश ने बड़े गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा की है, जब वहां पुर्तगालियों का शासन था और ड्रग कार्टेल का उदय हो रहा था। यश ने इस फिल्म में सबसे बड़ा रिस्क लिया है, उन्होंने डबल रोल किया है। वे राया और उनके बेटे रूमी दोनों के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ नयनतारा गंगा के रूप में, कियारा आडवाणी नादिया के रूप में, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी बड़ी स्टारकास्ट भी है।
पढ़ें :- दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद : AAP के सवालों पर चुनाव आयोग का जवाब, मंत्रियों के सामान्य निवास पर स्थिति साफ
करीब 500 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म से यश को बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन थिएटर में उम्मीदों पर पानी फिर गया। एक्शन, बड़े सितारे और बड़े स्केल के बावजूद फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू की बाढ़ आ गई, कई लोगों ने इसकी कहानी को कमजोर बताया। इसी वजह से दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आने लगी और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब सबकी नजरें इसके ओटीटी प्रीमियर पर हैं, देखना होगा कि क्या यह फिल्म घरों में बैठे दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।