1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जहीर खान आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच नियुक्त

जहीर खान आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच नियुक्त

IPL 2027 : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को आगामी सीजन के लिए अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

IPL 2027 : चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को आगामी सीजन के लिए अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम में जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में टीम के लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में न पहुच पाने के बाद यह पद छोड़ दिया था। इसके साथ ही फ्लेमिंग का फ्रेंचाइजी के साथ 18 साल का साथ भी खत्म हो गया।

पढ़ें :- 'कल एक नई चुनौती है...', 2 सिल्वर जीते, अब मिक्स्ड टीम इवेंट पर इलावेनिल का ध्यान

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जारी एक बयान में जहीर ने कहा, “आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। बतौर क्रिकेटर मैंने मैदान पर सीएसके का सामना करते हुए उन मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया है। चेपॉक में सुपरफैंस द्वारा बनाया गया माहौल इसे और भी खास बनाता है। मैं इतने शानदार इतिहास वाली इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

अपने शानदार 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट मुकाबलों में 311 विकेट हासिल किए, जबकि 200 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 282 विकेट चटकाए हैं। यह दिग्गज गेंदबाज भारत के लिए 17 टी20 मुकाबले खेला, जिसमें इतने ही विकेट चटकाए।

बाएं हाथ के इस अनुभवी गेंदबाज ने आईपीएल करियर में 3 टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स) के लिए कुल 100 मैच खेलते हुए 102 विकेट अपने नाम किए हैं।

सीएसके की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने कहा, “हमें चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर जहीर खान की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। जहीर का शानदार क्रिकेट करियर और युवा टैलेंट को निखारने की उनकी साबित हो चुकी काबिलियत उन्हें हमारे सेटअप के लिए एक अहम हिस्सा बनाती है। हमें भरोसा है कि उनका मार्गदर्शन इस फ्रेंचाइजी की नींव को मजबूत करने में मदद करेगा।”

पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी

वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जहीर चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में अपनी रणनीतिक समझ और कोचिंग का अनुभव लेकर आ रहे हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटॉर की भूमिका संभालने से पहले, वह मुंबई इंडियंस में क्रिकेट ऑपरेशन्स के डायरेक्टर और ग्लोबल डेवलपमेंट के हेड रह चुके हैं।

जहीर ने इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में इंडिया ‘ए’, अंडर-19 और चुने हुए खिलाड़ियों के ग्रुप के लिए फास्ट-बॉलिंग कैंप भी चलाया था। फ्लेमिंग के सीएसके छोड़ने के बाद कई उम्मीदवारों से लंबी बातचीत के बाद जहीर को नियुक्त किया गया। माना जाता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय हालात और स्थानीय खिलाड़ियों की समझ को देखते हुए भारतीय हेड कोच रखने पर जोर दिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा, “जहीर एक वर्ल्ड-क्लास बॉलर हैं और कई वर्षों से कई युवा क्रिकेटर्स, खासकर फास्ट बॉलर्स के मेंटॉर रहे हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर, 2000 के दशक में भारत की सफलता के पीछे जहीर एक अहम वजह थे। वह क्रिकेट की बेहतरीन समझ रखने वालों में से एक हैं और हम उन्हें अपने परिवार में शामिल करने के लिए उत्साहित हैं।” (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- 'यकीन है कि...'

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com