Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल : बेटे की खुदकुशी बर्दाश्त नहीं कर पाई मां और फंदे से लटककर खुद भी दे दी जान

संभल : बेटे की खुदकुशी बर्दाश्त नहीं कर पाई मां और फंदे से लटककर खुद भी दे दी जान

By Rajni 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते बेटे (40) ने जहर खाकर जान दे दी। यह देख सदमें में बूढ़ी मां ने भी फंदे पर लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 40 वर्षीय युवक शुक्रवार की शाम को शौच करने के लिए जंगल में गया था। गांव के बाहर ही उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद वह घर लौटा तो परिवार के लोगों को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है।

परिजन उसे इलाज के लिए अलीगढ़ लेकर गए। लेकिन अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे। बेटे की मौत का उसकी 75 साल की मां के ऐसा सदमा लगा कि वह जंगल में गई और गले में फंदा लगाकर पेड़ से बांधकर लटक गई। जब तक ग्रामीणों की नजर पड़ी तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मां- बेटे के शव को पीएम के लिए भेज दिया।

Advertisement