तापी/अहमदाबाद,13 मार्च। सूरत के बाजीपुरा जिले में सहयोग से समृद्धि कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सुमुल डेयरी के नवनिर्मित सत्त्व फोर्टिफाइड और चक्की आटा प्लांट का उद्घाटन किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शाह ने न्यू पारडी में आधुनिक बटर कोल्ड स्टोरेज और पावर वेयर हाउस की भी आधारशिला रखी।
पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि हमारा लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है। अगर सहकारी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ती है तो लाखों लोगों को इससे काफी लाभ हो सकता है।
સુરતમાં સુમુલ ડેરીની વિવિધ યોજનાઓનો શુભારંભ અને શિલાન્યાસ કર્યો.
સુમુલની 200 થી 20 લાખ લિટર દૂધ ઉત્પાદનની સફરમાં આપણા આદિવાસી અને ખેડૂત ભાઈ-બહેનોનો અમૂલ્ય ફાળો છે. સુમુલે હજારો આંગણવાડીઓમાં બાળકોને કુપોષણથી મુક્ત કરીને સહકારની ભાવનાને પણ મજબૂત કરી છે. pic.twitter.com/QLG5UrMWmz
— Amit Shah (@AmitShah) March 13, 2022
पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
कार्यक्रम में शाह ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था, तो मैंने देखा कि मेरी बहनें, भाई, बड़े बुजुर्ग, भीषण गर्मी में भी इस तरफ आ रहे थे। मैं उन सभी पशुपालकों के उत्साह को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि किसानों के 7 करोड़ रुपये ढाई लाख सदस्यों के बैंक खाते में सीधे पहुंच रहे हैं। आदिवासी बहनों के खातों में जमा पैसा सहकारिता आंदोलन और संघबल का चमत्कार है। शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र की भागीदारी बढ़ी तो लाखों लोगों को फायदा होगा। सुमूल ने कुपोषण खत्म करने की मुहिम शुरू कर दी है। सूमुल ने 200 लीटर से शुरुआत करके 20 लाख लीटर तक का सफर तय किया है।
आज सूरत में पद्मश्री रमिलाबेन गामीत जी को सम्मानित किया। स्वच्छता और आदिवासियों के कल्याण व उत्थान हेतु उनका समपर्ण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
સુરતમાં પદ્મશ્રી રમીલાબેન ગામીતજીનું સન્માન કર્યું. સ્વચ્છતા અને આદિવાસીઓના કલ્યાણ હેતુ તેમનું સમર્પણ બધા માટે પ્રેરણા સ્ત્રોત છે. pic.twitter.com/nzF9IQ4c6Z
— Amit Shah (@AmitShah) March 13, 2022
पढ़ें :- सोशल मीडिया बैन, लेकिन PM सोशल मीडिया से! नेपाल की राजनीति का सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट
वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सहकारिता मंत्री जगदीश पंचाल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, कृषि राज्य मंत्री मुकेश पटेल भी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सहकारी समिति के सदस्य और जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुमुल डेयरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदर्श पशुपालक महिला व पुरुष और @NDDB_Coop द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता को सम्मानित किया।
સુમુલડેરી દ્વારા આદર્શ પશુપાલક મહિલા અને પુરુષ તેમજ NDDB દ્વારા શ્રેષ્ઠ કૃત્રિમ બીજદાન કાર્યકર્તાને પુરસ્કાર અર્પણ pic.twitter.com/WrF6jh95Vw— Amit Shah (@AmitShah) March 13, 2022