Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. AIADMK ने भाजपा से तोड़ा नाता, प्रस्ताव पास कर NDA से हुआ अलग

AIADMK ने भाजपा से तोड़ा नाता, प्रस्ताव पास कर NDA से हुआ अलग

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाले राजग से उसके एक दल ने अलग होने का फैसला किया है. दरअसल, अन्नाद्रमुक ने भाजपा और एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ लिया है. अन्नाद्रमुक के उप समन्वयक केपी मुनुसामी ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसका ऐलान किया।

पढ़ें :- Delhi : प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ तो दिया थप्पड़, अब खेद व्यक्त करना पड़ गया, Video वायरल

उन्होंने कहा, “अन्नाद्रमुक ने बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. अन्नाद्रमुक आज से भाजपा और एनडीए गठबंधन से सभी संबंध तोड़ रही है. भाजपा का राज्य नेतृत्व पिछले एक साल से लगातार हमारे पूर्व नेताओं, हमारे महासिचव ईपीएस और हमारे कैडर के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है।

Advertisement