नई दिल्ली। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा साइंस पर एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए जियो इंस्टीट्यूट के साथ पार्टनरशिप की है। अपने एआई और डीएस कार्यक्रम के लिए जाना जाने वाला जियो इंस्टीट्यूट पांच दिवसीय आवासीय संकाय विकास कार्यक्रम के लिए मेजबान संस्थान के रूप में आयोजन करेगा।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
रिलीज में कहा गया है कि एआईसीटीई ने एआई और डेटा विज्ञान पर एक संकाय विकास कार्यक्रम शुरू करने के लिए जियो इंस्टीट्यूट के साथ सहयोग किया है. एआईसीटीई के अध्यक्ष टीजी सीतारम 21 अगस्त, 2023 को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
यह कदम अकादमिक नेताओं और सीनियर फैकल्टी मेंबर्स को एआई और डेटा साइंस की गहरी समझ प्रदान करेगी। साथ ही गहन शिक्षण के लिए एआई उपकरणों के उपयोग के नैतिक विचारों पर भी जोर देगी। यह कार्यक्रम संकाय सहित 40 चयनित एआईसीटीई सदस्यों को ट्रेनिंग प्रदान करेगा।