Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हरिद्वारः चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को अखाड़ा परिषद ने किया यज्ञ-हवन

हरिद्वारः चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को अखाड़ा परिषद ने किया यज्ञ-हवन

By Rakesh 

Updated Date

हरिद्वार पूरे देश में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चनाएं की जा रहीं हैं। हर भारतवासी देश के वैज्ञानिकों द्वारा चांद पर भेजे गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को लेकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने अपने अखाड़े के संतों के साथ मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर हवन-पूजन किया।

इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि आज उनके द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में सभी ग्रहों की शांति को हवन किया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। क्योंकि आज बुधवार है जो शुभ फल देने वाला है। ईश्वर से यही मनोकामना मांगी है कि चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग हो।

Advertisement