Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक दिन बीजेपी आएगी सामने… अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर दिया बयान

एक दिन बीजेपी आएगी सामने… अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर दिया बयान

By up bureau 

Updated Date

एक दिन बीजेपी आएगी सामने... अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर दिया बयान

बिजनौर। देश भर में आज श्रीकृष्ण जनमाष्टमी का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच जनमोत्सव के मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव बिजनौर पहुंचे। जहां उन्होंने राधा मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में भगवान कृष्ण के मानने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर बयान दिया।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

श्रीकृष्ण जनमोत्सव के मौके पर अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि आज हर दल इसकी मांग कर रहा है। ऐसे में एक दिन बीजेपी भी जातिगत जनगणना के लिए सामने आएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग PDA परिवार का सम्मान चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी विधायक द्वारा बसपा सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भी बयान दिया। अखिलेश ने कहा कि मायावती के लिए गलत शब्द का प्रयोग किया गया है। लेकिन हम कहीं भी किसी का अपमान नहीं होने देंगे। वहीं मायावती ने अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश के समर्थन पर आभार व्यक्त किया था। उसी को लेकर अखिलेश यादव ने मायावती का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Advertisement