Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स-फैंस दे रहे बधाई

एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनीं मां, बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स-फैंस दे रहे बधाई

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बॉलीवुड के प्यारे कपल रणबीर कपूर  और आलिया भट्ट जल्दी ही पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने शादी के 2 महीने के बाद ही ऐलान कर दिया था कि दोनों की जिंदगी में एक बेहद खास और नन्हा मेहमान आने वाला है।

पढ़ें :- कार्तिक आर्यन बने सारा के पड़ोसी,मुंबई के ओशीवारा मे खरीदी प्रापर्टी

जून में आलिया ने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। आज सुबह रणबीर-आलिया को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया था और कपल अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

बात आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। वहीं ‘जी ले जरा’ में आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

इन सभी प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया भट्ट, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

पढ़ें :- इंतजार खत्मः सीमा-सचिन पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का पोस्टर जारी, फिल्म का थीम सांग 20 को आएगा
Advertisement