अमेरिका में बुधवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गई.तकनीकी गड़बड़ी की वजहसे सभी उड़ान सेवाओं पर इसका असर पड़ा है. इससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं. तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 1000 उड़ान सेवाएं लेट हैं. इसके पीछे फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी का कारण बताया गया है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पूरे अमेरिका में सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जानकारी के अनुसार, अमेरिका में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 400 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुई थी.
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
सिस्टम को ठीक करने में जुटा एफएए
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और सिस्टम को अभी पुनः लोड कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेशनल एयरस्पेस सिस्टम में संचालन प्रभावित हैं. बता दें कि NOTAM (Notice to Air Missions) एक नोटिस है, जिसमें उड़ान संचालन से संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक जानकारी होती है.
एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम को रिस्टोर कर रहा है. हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं. इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है.
The FAA is working to restore its Notice to Air Missions System. We are performing final validation checks and reloading the system now.
पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’
Operations across the National Airspace System are affected.
We will provide frequent updates as we make progress.
— The FAA
(@FAANews) January 11, 2023
सोशल मीडिया पर फूटा यात्रियों का गुस्सा
पढ़ें :- आसमान में दीवारें: पाकिस्तान का भारतीय विमानों पर प्रतिबंध दसवें महीने में प्रवेश
बता दें कि एफएफए ने कहा कि तकनीशियन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं. अमेरिका में अचानक सिस्टम के फेल होने से यात्रियों पर काफी असर पड़ा है. अमेरिकी यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर इसको लेकर लगातार लिखा जा रहा है.