मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में शास्त्री सेतु की मरम्मत के लिए शासन से 7 करोड़ 48 लाख 11 हजार की राशि स्वीकृत कर दी है। शासन ने इसे पांच माह में पूर्ण करा दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने मरम्मत कार्य हेतु निविदा आमंत्रित की थी। जिसका टेंडर मे. आरएंड एम इंटरनेशनल प्रालि मुंबई को मिला। उपरोक्त फर्म को पत्र 13 जून 2023 को निर्गत कर दिया गया था। उपरोक्त फर्म दो सप्ताह के अंदर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्य प्रारम्भ करा देगी।
जिलाधिकारी ने बताया है कि कार्य प्रारम्भ के दौरान सेतु पर आवागमन जिस तरह से चल रहा है उसी तरह से चलता रहेगा। ऊपरी सतह पर मरम्मत कार्य करते समय कुछ समय के लिए सेतु बंद रखा जाएगा। सेतु की मरम्मत लगभग साढ़े 04 से 05 माह में पूर्ण करा ली जाएगी।