लखनऊ। यूपी में शनिवार को नौ आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। आईपीएस अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी आगरा की कमान सौंपी गई है। जबकि आईपीएस नवीन अरोरा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य
इसके अलावा आरके स्वर्णकार को कानपुर का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जबकि अभी तक तैनात रहे बीपी जोगदंड को एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह आईपीएस राजीव कृष्णा को एडीजी विजिलेंस, आईपीएस मोहित अग्रवाल को अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस, आईपीएस बी डी पॉल्सन को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस डॉ. संजीव गुप्ता को सेक्रेटरी होम और आईपीएस एलआर कुमार को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर नियुक्ति दी गई है।