कुशीनगर। छूट्टी पर घर आए भारतीय सेना का एक जवान रहस्यमय परिस्थितियों में जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र से लापता हो गया है। लापता सेना का जवान पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री विशुन दयाल गांव का निवासी है।
पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित
हिसार में तैनात अविनाश कुमार तीन अगस्त को अवकाश पर घर आए थे। 10 अगस्त की शाम को वह घर से टहलने को निकले। इसके बाद अभी तक घर नहीं लौटे हैं। पटहेरवा थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
लापता जवान के पिता रामकिशोर राय ने बताया कि हिसार में तैनात अविनाश कुमार 3 अगस्त को छुट्टियां बिताने के लिए घर आए थे। 10 अगस्त की शाम को वह टहलने के लिए निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब अविनाश कुमार घर नहीं लौटे तो उन्हें ढूंढना शुरू किया गया, लेकिन कहीं उनका पता नहीं चला।
पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज
लापता जवान के पिता ने बताया कि अविनाश कुमार का मोबाइल घर होने चलते उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद जब अविनाश का पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पटहेरवा थाना की पुलिस को दी। पटहेरवा पुलिस ने जवान के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर ली है।