रायबरेली। यूपी के रायबरेली में तिलक कार्यक्रम में खाना बनाते समय निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। पांच घर जलकर खाक हो गए। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी
पीड़ितों को लाखों का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे तीर मजरे खरौली गांव की है।
उधर, कानपुर शहर में शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लग गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान में आग लगने से पीड़ित को लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों ने किसा तरह आग पर काबू पाया। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड क्रॉसिंग का है।