मुंबई, 11 जनवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राकांपा 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। राज्य की जनता बदलाव चाहती है और चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सूबे में सरकार बनेगी।
पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली
आज मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस के पक्ष कार्यालय में पत्रकार मित्रों को संबोधित किया। देश के पाच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इनमें से तीन राज्यों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी। @Jayant_R_Patil @nawabmalikncp @dheerajncp @DoohanSonia pic.twitter.com/tbz4Jcbqc1
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) January 11, 2022
मुंबई में मंगलवार को पूर्व विधायक सिराज मेंहंदी ने राकांपा ज्वाइन कही है। इस मौके पर शरद पवार ने पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी के साथ उनकी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में लखनऊ में वो समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा करने वाले हैं। शरद पवार ने कहा कि सिराज मेंहंदी के साथ 13 विधायक भी राकांपा में शामिल होने वाले हैं।
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
आश्वासनों की परिपूर्ति नही हुई है यह लोगों को भी पता चल गया है। इस से मैं यह दृढतापूर्वक कहना चाहता हूं की इस बार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा। pic.twitter.com/kQfsbxVJox
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) January 11, 2022
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि मणिपुर में राकांपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। मणिपुर में राकांपा के 4 विधायक थे। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी से चर्चा हो चुकी है। गोवा में कांग्रेस पार्टी की भूमिका साफ नहीं हो रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ वो सरकार चला रहे हैं, इसलिए गोवा में उनकी पार्टी शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ऩे वाली है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की भूमिका साफ हो जाने पर यहां कांग्रेस के नेतृत्व में ही हम सभी चुनाव लड़ेंगे।
उद्या लखनौमध्ये या सर्व पक्षांची बैठक होणार असून त्या बैठकीत जागा वाटपाची घोषणा करण्यात येईल, असे पवार साहेबांनी सांगितले. उत्तर प्रदेशमध्ये लोकांना बदल हवा आहे. त्यामुळे तिथे परिवर्तन होणार असे ठाम मत शरद पवार नोंदवले.#GoaElections2022 #UPElections2022 pic.twitter.com/n8ZA2eZyun
पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
— Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar (@NCPspeaks) January 11, 2022