प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पहेली बन गई है। इस हत्याकांड को लगभग एक महीने से ज्यादा हो गया है। लेकिन एसआईटी की टीम इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करने में अभी तक नाकामयाब है।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
दरअसल 15 अप्रैल की रात करीब 10.30 बजे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से ही तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी पाल के रूप में हुई थी। लेकिन इस हत्याकांड से जुड़े कुछ ऐसे सवाल हैं, जो अभी यूपी एसटीएफ के लिए पहेली बने हुए हैं।
कई सवाल हैं जो अनसुलझे
सवाल ये कि अतीक अशरफ की हत्या क्यों की गई ? हत्यारे कैसे आखिरकार बिना मोबाइल के दूसरे आरोपियों से मिले ? बिना मोबाइल के शूटर प्रयागराज कैसे पहुंचे ? हत्या से पहले अतीक ने जीप से उतर कर आखिर किसे इशारा किया? क्या कॉल्विन अस्पताल में अतीक का कोई परिचित था?
जिसे देखकर अतीक ने सर हिलाया था। हालांकि चश्मदीदों के बयान के बाद भी पुलिस इन सवालों का खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं अतीक की पत्नी शाहिस्ता परवीन कहां हैं। पुलिस उसका भी अभी तक पता नहीं लगा पाई है।